Surya Grahan 2021 : 10 जून को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिये शुभ मुहूर्त , भूलकर न करें ये काम हो सकता है नुकसान

विज्ञान के अनुसार, ग्रहण एक खगोलीय घटना है पर धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून दिन गुरूवार को लगेगा। खास बात ये है कि ये सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा।


जानिए कहां-कहां दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

बड़ी बात है कि ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या पर लगने वाला साल का पहला सूर्यग्रहण नॉर्थ अमेरिका के उत्तर भाग, यूरोप और एशिया के कुछ हिस्‍सों में देखा जाएगा। इसके अलावा कनाडा के उत्तर-पूर्वी भाग, रूस, मंगोलिया, चीन के पश्चिमी भाग और ग्रीनलैंड के सभी हिस्‍सों में नजर आएगा। यह भारत में नहीं दिखेगा।


सूर्य ग्रहण कब से कब तक लगेगा

दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर लगेगा और 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है।


ग्रहण में करें ये काम

1. ग्रहण के समय से पहले स्नान कर लेना चाहिए. इस दौरान जितना हो सके प्रभु को याद करे।

2. सूर्य मंत्रों का जाप करना चाहिए।

3. ग्रहण काल में क्रोध, किसी की निंदा नहीं करना चाहिए।

4. ग्रहण के समय में कैंची, चाकू आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।


ग्रहण में न करें ये काम

1. सूर्य ग्रहण के दिन सूतक काल में कुछ भी नहीं खाना चाहिए। मान्यता है कि इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

2. सूर्य ग्रहण के समय में किसी भी तरह की पूजा नहीं करनी चाहिए। भगवान की मूर्तियों दूषित हो जाती है।

3. सूर्य ग्रहण के समय में सूरज को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इससे आपकी आंखें खराब हो सकती हैं।

4. ग्रहण के समय में गर्भवती महिलाओं को खाना- पीने की चीजें नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा सूईं धागे का प्रयोग नहीं करना चाहिए।


भारत में ग्रहण का प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा फिर भी ज्योतिषों के मुताबिक गर्भवती महिलों को सावधानी बरतने और कुछ कार्यों को नहीं करने की सलाह दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

Guru Purnima 2021: कब है गुरु पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त और क्या है धार्मिक महत्व

गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा,  गुरु साक्षात् परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नमः। गुरु ही ब्रह्मा हैं, गुरु ही विष्णु हैं और गुर...

Popular Posts