Makar Sankranti 2019: क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और मंत्र




Makar Sankranti 2019: मकर संक्रांति साल 2019 में 14 जनवरी नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाई जा रही है.देशभर में इसी दिन से खरमास (Kharmas) समाप्त हो जाएंगे और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी.

Makar Sankranti 2019: मकर संक्रांति साल 2019 में 14 जनवरी नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाई जा रही है. (यहां जानिए क्यों इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को है) देशभर में इसी दिन से खरमास (Kharmas) समाप्त हो जाएंगे और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी. खरमास में मांगलिक कार्यों की मनाही होती है, लेकिन मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से शादी और पूजा-पाठ जैसे कामों का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाता है. इसी के साथ प्रयागराज में कुंभ भी मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर शुरू हो रहा है. इसी संक्रांति के दिन ही कुंभ मेले में भक्त त्रिवेणी संगम में स्नान करते हैं. मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2019) को दक्षिण भारत में पोंगल (Pongal) के नाम से जाना जाता है. गुजरात और राजस्थान में इसे उत्तरायण (Uttarayan) कहा जाता है. गुजरात में मकर संक्रांति के दौरान खास पंतग कॉम्पिटिशन (2019 International Kite Festival) भी होता है. वहीं, हरियाण और पंजाब में मकर संक्रांति को माघी (Maghi) के नाम से पुकारा जाता है. इसी वजह से इसे साल की सबसे बड़ी संक्रांति (Sankranti) कहा गया है. क्योंकि यह पूरे भारत में मनाई जाती है. इसलिए यहां जानिए मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2019) से जुड़ी खास बातें.


मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti Shubh Muhurat) 
पुण्य काल मुहूर्त - 07:14 से 12:36 तक (कुल समय - 5 घंटे 21 मिनट)
महापुण्य काल मुहूर्त - 07:14 से 09:01 तक (कुल समय - 1 घंटे 47 मिनट)


मकर संक्रांति की पूजा व‍िध‍ि (Makar Sankranti Puja Vidhi)
मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है या फिर घर पर भी सुबह नहाकर पूजा की जाती है.
इस दिन भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की जाती है. इसी के साथ मकर संक्रांति के दिन पितरों का ध्यान और उन्हें तर्पण दिया जाता है.

क्‍या है मकर संक्रांति? (Makar Sankranti 2019) 
सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में जाने को ही संक्रांति (Sankranti) कहते हैं. एक संक्रांति से दूसरी संक्रांति के बीच का समय ही सौर मास है. एक जगह से दूसरी जगह जाने अथवा एक-दूसरे का मिलना ही संक्रांति होती है. हालांकि कुल 12 सूर्य संक्रांति हैं, लेकिन इनमें से मेष, कर्क, तुला और मकर संक्रांति प्रमुख हैं.

मकर संक्रांति का महत्‍व (Makar Sankranti Importance)
इस संक्रांति के दौरान सूर्य उत्तरायण (Uttarayan) होते हैं यानी पृथ्‍वी का उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की ओर मुड़ जाता है. उत्तरायण देवताओं का अयन है. एक वर्ष दो अयन के बराबर होता है और एक अयन देवता का एक दिन होता है. इसी वजह से मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन से ही शादियों और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है.

मकर संक्रांति का मंत्र (Makar Sankranti Mantra)
मकर संक्रांति पर गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) के अलावा भगवान सूर्य की पूजा इन मंत्रों से भी पूजा की जा सकती है:
1- ऊं सूर्याय नम: ऊं आदित्याय नम: ऊं सप्तार्चिषे नम:
2-  ऋड्मण्डलाय नम: , ऊं सवित्रे नम: , ऊं वरुणाय नम: , ऊं सप्तसप्त्ये नम: , ऊं मार्तण्डाय नम: , ऊं विष्णवे नम:




क्या होता है अयन (Ayan)?
अयन दो तरह के होते हैं उत्तरायण (Uttarayan) और दक्षिणायन (Dakshinayan). सूर्य के उत्तर दिशा में अयन (गमन) को उत्तरायण कहा जाता है. मान्‍यताओं की मानें तो उत्तरायण में मृत्यु होने से मोक्ष प्राप्ति की संभावना रहती है. सूर्य के उत्तरायण काल में ही शुभ कार्य किए जाते हैं. सूर्य जब मकर, कुंभ, वृष, मीन, मेष और मिथुन राशि में रहता है तब इसे उत्तरायण (Uttarayan) कहते हैं. वहीं, जब सूर्य बाकी राशियों सिंह, कन्या, कर्क, तुला, वृच्छिक और धनु राशि में रहता है, तब इसे दक्षिणायन (Dakshinayan) कहते हैं. धार्मिक महत्व के साथ ही इस पर्व को लोग प्रकृति से जोड़कर भी देखते हैं जहां रोशनी और ऊर्जा देने वाले भगवान सूर्य देव (Lord Surya) की पूजा होती है.


मकर संक्रांति क्यों मनाते हैं: जानिए 5 जरूरी बातें

1) ज्योतिष के दृष्टिकोण से
ज्योतिष के नजरिए से देखें तो भी मकर संक्रांति बहुत अहम त्योहार है। इसका धर्मग्रंथों में भी उल्लेख हुआ है। मकर संक्रांति ही वो दिन होता है जब सूर्य धनु राशि छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है। और इसी के साथ उसकी उत्तरायण होने की गति आरंभ होती है। यह शुभ काल माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी त्यागकर उनके घर गए थे इसलिए इस दिन को सुख और समृद्धि का दिन भी माना जाता है। इस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत भी हो जाती है। इसीलिए मकर संक्रांति को सुख-समृद्धि का अवसर और प्रतीक मना जाता है।

2) संस्कृति के अनुसार
भारत में सांस्कृतिक विविधताओं के लिहाज से भी मकर संक्रांति का अपना महत्व है। देश के ज्यादातर हिस्सों में यह त्योहार मनाया जाता है। हालांकि, नाम और प्रचलित परंपराएं अलग-अलग हैं। जैसे, देश के दक्षिणी राज्यों केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में इसे सिर्फ संक्रांति ही कहा जाता है। तमिलनाडु की बात करें तो वहां ये त्योहार चार दिन चलता है और वहां इसे पोंगल कहा जाता है। पंजाब और हरियाणा में इसे लोहड़ी कहा जाता है। असम में बिहू वही है जो हमारे यहां यानी उत्तर भारत में मकर संक्रांति है।

3) खान-पान और दान भी विशेष
मकर संक्रांति को तिल का उबटन लगाने के बाद स्नान की धार्मिक मान्यता है। पवित्र नदियों में स्नान के लिए लोग जुटते हैं और वहां मेले भी लगते हैं। चावल और दाल की खिचड़ी बनाई जाती है और इसे घी और गुड़ के साथ सपरिवार खाया जाता है। तिल और गुड़ के बने लड्डू या गजक भी बड़े चाव से खाए और खिलाए जाते हैं। तिल, गुड़, खिचड़ी, कंबल और छाता दान किए जाने का भी महत्व और मान्यता है। कई महिलाएं सुहाग से जुड़ी वस्तुएं भी दान करती हैं।

4) सूर्य की प्रसन्नता
स्नान और दान करने का महत्व ये माना गया है कि इससे सूर्य नारायण प्रसन्न होते हैं और जीवन में सफलता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। तिल के उबटन से स्नान के बाद सूर्य देवता को जल चढ़ाया जाता है और उनकी आराधना की जाती है। इसके बाद दान किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी त्यागकर उनके घर गए थे इसलिए इस दिन को सुख और समृद्धि का दिन भी माना जाता है।

5) वसंत ऋतु का आरंभ
मकर संक्रांति के बाद कड़ाके की सर्दी का दौर खत्म होने लगता है और धूप तेज हो जाती है। ऐसा सूर्य के उत्तरायण होने की वजह से होता है। दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती है। कुल मिलाकर वसंत ऋतु का आगमन होता है और मौसम खुशगवार हो जाता है। वसंत ऋतु के आगमन को लेकर काफी साहित्यिक रचनाएं भी की गई हैं। देश के ज्यादातर हिस्सों में फसलें पकने लगती हैं। पोंगल और लोहड़ी इसी का प्रतीक हैं। यानी यह अन्नदाता के लिए आर्थिक दृष्टि से आशानुकूल समय होता है। कहा जाता है कि महाभारत में भीष्म पितामह ने मकर संक्रांति के दिन ही प्राण त्यागे थे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

Guru Purnima 2021: कब है गुरु पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त और क्या है धार्मिक महत्व

गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा,  गुरु साक्षात् परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नमः। गुरु ही ब्रह्मा हैं, गुरु ही विष्णु हैं और गुर...

Popular Posts