Maha shivratri 2019ः महाशिवरात्रि पर कम समय में सरल विधि से भी की जाती है सकती है भगवान शिव की पूजा

शिवजी की पूजा विधि बहुत ही विस्तृत है, इसलिए वर्तमान की भाग-दौड़ भरी लाइफ में इतना समय शायद ही किसी के पास हो। इस बार 4 मार्च, सोमवार को महाशिवरात्रि है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन आसान विधि से भी शिवजी की पूजा जा सकती है। ये पूजा विधि इस प्रकार है-
ये है शिव पूजा की आसान विधि

1. महाशिवरात्रि की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद किसी शिव मंदिर में जाएं। भगवान शिव को स्वच्छ जल चढ़ाएं। अगर मंदिर न जा पाएं तो घर में ही शिवलिंग पर जल चढ़ा सकते हैं।

2. इसके बाद कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें व पुनः शुद्ध जल चढ़ाएं।

3. भगवान शिव को बिल्व पत्र व फूल अर्पित करें।

4. फूल यदि आंकडे का हो तो बहुत शुभ होता है, साथ ही धतूरा भी चढ़ाएं।

5. इसके बाद भगवान शिव को शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

6. शिवजी को मौसमी फलों का भोग लगाएं।

7. इसके बाद शिवजी की आरती करें।

8. अंत में हाथ जोड़कर भगवान शिव से मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

Guru Purnima 2021: कब है गुरु पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त और क्या है धार्मिक महत्व

गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा,  गुरु साक्षात् परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नमः। गुरु ही ब्रह्मा हैं, गुरु ही विष्णु हैं और गुर...

Popular Posts